बदायूं, जनवरी 28 -- बदायूं। एडीएम वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा ने बताया कि ग्राम कुढ़ा नरसिंहपुर परगना उझानी में स्थित मैंथा फैक्ट्री भारत मिंट एंड एप्लायड कैमिकल्स में रात्रि में तीन गार्डों की मौत हो गई थी। इसमें जोगेंद्र पुत्र रामबहादुर ग्राम बसावनपुर तहसील बिल्सी, विवेक पुत्र रजिस्टर ग्राम पसेई एवं भानू पुत्र श्रीपाल निवासी ग्राम मुरसेना तहसील दातागंज की अंगीठी जलाकर कमरे का दरवाजा व खिड़की बंद करके सो जाने के कारण दम घुटने से मृत्यु होने संबध में मजिस्ट्रेट जांच चल रही है। 19 से 24 जनवरी तक एसडीएम सदर के कार्यालय में उपस्थित होकर बयान देने को कहा गया था। उन्होंने कहा कि इस संबध में किसी को कोई बयान देना है तो वह दो फरवरी तक एसडीएम सदर के न्यायालय के साथ-साथ एडीएम वित्त के न्यायालय में आकर अपना बयान दर्ज करा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...