बदायूं, जून 5 -- फैजगंज बेहटा। मेंथा फैक्ट्री के टैंक में सफाई करने उतरे दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि तीसरा बेहोश हो गया जिसका मुरादाबाद में इलाज चल रहा है। दो सगे भाइयों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने भी जांच पड़ताल शुरू कर दी। मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के सुरैनी पापड़ी गांव का है। यहां के रहने वाले बंटू सिंह शुक्रवार सुबह अपने बेटों जयवीर 22 वर्ष, राजेश 27 वर्ष और मनवीर 30 वर्ष के साथ खेत पर बनी अपनी मेंथा फैक्ट्री के टैंक की सफाई करने पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- तीन सगे भाई-बहन सहित पांच की डूबकर मौत सफाई के दौरान सबसे पहले एक भाई टैंक में उतरा तो वह बेहोश होने लगा। उसे बचाने के लिए दूसरा भाई नीचे उतरा, लेकिन वह भी बेहोश हो गया। इसके बाद तीसरा भाई दोनों को निकालने के ल...