धनबाद, अप्रैल 17 -- धनबाद, संवाददाता। मैथन स्थित इंटकवेल में मेंटेनेंस के कारण बुधवार शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक शटडाउन लिया गया, जिसका असर गुरुवार को शहर की जलापूर्ति पर पड़ा। इससे गांधी नगर, भूदा, मनईटांड़ और पॉलीटेक्निक जलमीनार से जुड़े इलाकों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप रही, जिससे करीब 80 हजार उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और लोग पानी के लिए परेशान रहे। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शटडाउन के दौरान मैथन इंटकवेल का मोटर करीब चार घंटे तक बंद रहा। इसके चलते मैथन से भेलाटांड़ स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक पर्याप्त मात्रा में कच्चा पानी (रॉ वाटर) नहीं पहुंच सका। यह भी पढ़ें- बढ़ी परेशानी, भीषण गर्मी में बस स्टैंड से बाजार तक पानी की किल्लत हालांकि विभाग ने दावा किया है कि शुक्रवार से सभी जलमीनारों स...