अररिया, अप्रैल 4 -- अररिया। शनिवार को 33 केवी बोची फीडर में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक मेंटेनेंस का कार्य किया जाना है। इस कारण विद्युत शक्ति उपकेंद्र बोची के सभी 11 केवी फीडरों में तीन घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक विद्युत अभियंता विकाश कुमार ने दी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि वे अपने दैनिक कार्य को समय पर कर लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...