अररिया, जून 13 -- अररिया। रविवार को 11 केवी महथावा फीडर और शंकरपुर फीडर में पेड़ की टहनी छंटाई एवं अन्य मेंटेनेंस का कार्य किया जाना है। इस कारण विद्युत शक्ति उपकेंद्र भरगामा से निकलने वाले 11 केवी महथावा फीडर और शंकरपुर फीडर में सुबह नौ बजे से लेकर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति तीन घंटे के लिए बाधित रहेगी। उपभोक्ताओं से अनुरोध है की अपने दैनिक कार्य को समय पर कर ले। यह जानकारी सहायक विद्युत अभियंता, रानीगंज निशांत कुमार ने दी। यह भी पढ़ें- हिंगवा फीडर से तीन घंटे रहेगी विद्युत आपूर्ति बंद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...