मेंटेनेंस के लिए एक घंटे बंद रही बिजली सप्लाई
हल्द्वानी, मई 28 -- देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। बिजली की कटौती से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। गुरुवार को लाइन मेंटेनेंस के लिए कठघरिया, फतेहपुर और पीलीकोठी क्षेत्र में एक घंटे तक बिजली की कटौती की गई। इसके साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी बिजली की आंख मिचौली जारी रही।कठघरिया से ब्लॉक चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रही बिजली की लाइन का मेंटेनेंस कार्य गुरुवार को किया गया। इसके लिए दोपहर 12.25 से 1.38 तक कठघरिया बिजलीघर की सप्लाई बंद की गई। जिससे कठघरिया, फतेहपुर और पीलीकोठी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में लोगों को एक घंटे से ज्यादा कटौती का सामना करना पड़ा। वहीं गर्मी में बिजली की मांग ज्यादा होने पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की आंख मिचौली जारी रही। ऊर्जा निगम के ईई एसके गुप्ता ने बताया कि लाइन में सुरक्षा कार्य किए जाने को आपूर्ति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.