धनबाद, मार्च 14 -- धनबाद। गर्मी शुरू होने से पहले जेबीवीएनएल ने शहर में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए मेंटेनेंस कार्य शुरू कर दिया है। इसको लेकर हर दिन शहर के अलग-अलग इलाकों में कई घंटे तक बिजली काटी जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को झारूडीह, पॉलीटेक्निक समेत कई क्षेत्रों में मेंटेनेंस कार्य किया गया। इसके लिए दिन के करीब 11 बजे इन इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। इस दौरान जर्जर 11 केवीए बिजली तार को हटाकर नया तार लगाने का काम किया गया। साथ ही पुराने और खराब उपकरणों को भी बदला गया।मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद शाम करीब पांच बजे प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल की गई। हालांकि लगभग छह घंटे तक बिजली नहीं रहने के कारण पॉलीटेक्निक रोड, पांडरपाला से लेकर झारूडीह समेत अन्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.