आरा, जनवरी 5 -- सहार, संवाद सूत्र। सहार प्रखंड क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य को लेकर मंगलवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के कनीय अभियंता चंदन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अगिआंव से सहार आने वाली 33 केवी बिजली लाइन का मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस कारण मंगलवार की सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक सहार क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। जेई ने सहार क्षेत्र के सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कटौती से पहले अपने आवश्यक कार्य समय रहते निपटा लें। उन्होंने बताया कि बिजली आपूर्ति को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए मेंटेनेंस कार्य कराना आवश्यक है। इसके चलते यह अस्थायी कटौती की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.