समस्तीपुर, मार्च 10 -- विद्यापतिनगर । सोनपुर रेल मंडल के हाजीपुर- बछवाड़ा रेल खंड के विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन के पश्चिम 9बी फाटक को मेंटेनेंस कार्य के लिये मंगलवार की सुबह से तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया। फाटक सुबह 8 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार फाटक पर मरम्मत कार्यों के साथ-साथ सुरक्षा की दृष्टि से हाइट गेज लगाया जा रहा है। इसका उद्देश्य इस मार्ग से बड़ी और ऊंची गाड़ियों के आवागमन को नियंत्रित करना है, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। फाटक बंद होने से वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना पड़ रहा है। दलसिंहसराय की ओर जाने वाले वाहन चालक सुभानीपुर फाटक के रास्ते से आवागमन कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.