पूर्णिया, मार्च 16 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।11 केवी टाउन-1 फीडर में अत्यावश्यक मेंटेनेंस कार्य और पेड़ों की डाल की कटाई-छंटाई को लेकर सोमवार 16 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक फीडर शटडाउन में रहेगा। इस दौरान आरएन साह चौक, टैक्सी स्टैंड, हिंद डेयरी, होटल सेंटर प्वाइंट, बस स्टैंड और सुभाष नगर समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक व्यवस्था पहले से कर लेने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...