मुंगेर, अप्रैल 9 -- मुंगेर। मुंगेर विद्युत विभाग के सहायक विद्युत अभियंता संतोष कुमार ने बुधवार को बताया कि, आज गुरुवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक 11 केवी चंडीस्थान, लालदरवाजा एवं मंगल बाजार फीडरों में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस दौरान संबंधित फीडरों से जुड़े सभी उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, बिजली बाधित रहने वाले प्रमुख क्षेत्रों में लालदरवाजा, मिर्ची तालाब, दलहट्टा, मंगल बाजार, गंगा नगर, चंडीस्थान, श्यामपुर, वासुदेवपुर, टीकारामपुर, नया गांव, चौखंडी एवं माधोपुर सहित आसपास के इलाके शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...