जहानाबाद, जनवरी 29 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के टेहटा स्थित विद्युत ग्रिड में मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। इसे देखते हुए शुक्रवार को पूरे मखदुमपुर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जेई अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 10:30 से शाम 4 तक ग्रिड में मेंटेनेंस कार्य होगा। जिसके लिए आपूर्ति रोकी जाएगी। इसे देखते हुए सभी उपभोक्ता अपने आवश्यक काम जैसे पानी आदि का प्रबंध पहले से कर लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...