गढ़वा, दिसम्बर 3 -- गढवा। बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के फार्मेसी संकाय में मेंटल हेल्थ एंड सुसाइडल प्रिवेंशन से संबंधित बातों पर छात्र -छात्राओं के बीच चर्चा कर जागरूक किया गया ताकि कालेज के छात्र-छात्राओं में मानसिक तनाव और विकार का सामना करने के साथ ही निदान के बारे में अवगत हो सके। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रोफेसर डॉ मनीष दुबे, सहायक शिक्षक डॉ अक्षत नवेरीया, महेश सिंह, नेहा खरे, अंकिता तिवारी, विकास राव, रोहित गुप्ता, डॉ कौशल कुमार गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...