साहिबगंज, जनवरी 27 -- राजमहल। राजकीय माघी पूर्णिमा 2026 को लेकर विद्युत बोर्ड की ओर से विशेष मेनटेनेंस कार्य किया जा रहा है। इस कारण 27 से 28 जनवरी तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक राजमहल शहरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। राजकीय माघी पूर्णिमा को देखते हुए पावर सप्लाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रांसफार्मर, फीडर लाइन, ब्रेकर समेत अन्य तकनीकी बिंदुओं का निरीक्षण एवं आवश्यक मरम्मत की जाएगी। उक्त बातों की जानकारी जेई चंदन कुमार ने दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...