कटिहार, मई 10 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि सुचारू विद्युत आपूर्ति को लेकर ओल्ड कोढ़ा पावर सब स्टेशन व मनसाही पावर सब स्टेशन में 33 केवी का मेंटनेंस कार्य किया जाएगा। मेंटनेंस कार्य को लेकर आल्ड कोढ़ा पावर सब स्टेशन से 11 मई से 31 मई तक सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक पांच घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे पूरे बरारी प्रखंड क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति पांच घंटे तक नहीं की जाएगी। वहीं मनसाही पावर सब स्टेशन में मेंटनेंस कार्य को लेकर 11 मई से 16 मई तक सुबह सात बजे से 12 बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से मनसाही प्रखंड क्षेत्र प्रभावित होगा। यह भी पढ़ें- तीन दिनों तक दोपहर में पांच घंटे होगी बिजली कटौती विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक बरारी प्रखंड में 21 दिनों तक तथा मनसाही प्रखंड क्...