मेंजवा की चिकनकारी ने मुंबई फैशन शो में बिखेरा जलवा
आजमगढ़, सितम्बर 27 -- फूलपुर। हिन्दुस्तान संवाद। मेंजवा वेलफेयर सोसाइटी की ओर से 15वां फैशन शो 26 सितंबर को मुंबई के ताज लैंड्स एंड, बांद्रा में आयोजित किया गया। मेंजवा गांव की बेटी और सिनेतारिका शबाना आजमी की पहल पर आयोजित इस शो का उद्देश्य ग्रामीण महिला कारीगरों और उनके द्वारा तैयार की गई पारंपरिक 'चिकनकारी' कला को बढ़ावा देने के लिए किया गया। मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने कलेक्शन के जरिए मेंजवा की महिला कारीगरों की बारीक कढ़ाई को आधुनिक डिजाइनों के साथ पेश किया। रैंप पर बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। आलिया भट्ट और विक्क्की कौशल शोस्टॉपर रहे। इसके अलावा काजोल,शिल्पा शेट्टी, सोनाली बेंद्रे,प्रीत सिंह,जैकी भगनानी और माधुरी दीक्षित समेत कई सितारे रैंप पर नजर आए। शो में मेंजवा की महिला कारीगरों द्वारा तैयार चिकनकारी को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.