किशनगंज, जून 20 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता। ठाकुरगंज व नेपाल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मेंची नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जलस्तर में वृद्धि की वजह से फैला नदी का पानी प्रभावित सीमा चौकी बक्सरवीट्टा में सफल राहत एवं बचाव अभियान चलाया। अभियान के दौरान चौकी पर तैनात सभी जवानों, हथियारों, गोला-बारूद तथा सरकारी संपत्तियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 41वीं वाहिनी एसएसबी के नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली कि लगातार वर्षा के कारण बीओपी बक्सरवीट्टा अचानक बाढ़ की चपेट में आ गई है। जलस्तर तेजी से बढ़ने से चौकी पर तैनात जवानों और सरकारी संसाधनों की सुरक्षा को लेकर स्थिति गंभीर हो गई थ...