हल्द्वानी, मई 11 -- हल्द्वानी, संवाददाता। मृदुला नारी शक्ति क्लब ने सोमवार को सुंदरम होटल में 'एकल मां साहस एवं सम्मान समारोह' आयोजित किया। मुख्य अतिथि तनुजा मेलकानी, मनीषा सिंह और अरुणा टंडन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान समाज में प्रेरणा पेश करने वाली पांच एकल माताओं प्रीति बोरा, किंशुक गौर, प्रेमा मित्तल, सारिका लाल और हेमा जोशी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं और डॉ. गरिमा ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। संचालन निधि और पारुल ने किया। यहां क्लब अध्यक्ष नीतू अग्रवाल, महासचिव दीपिका अग्रवाल, अंजली अग्रवाल, प्राची अग्रवाल, अनु गोयल, पूजा अग्रवाल, निकिता अग्रवाल, अर्चना मित्तल, प्रियंका गुप्ता, गुंजन अग्रवाल, रचना अग्रवाल, रंजना अग्रवाल, एकता अग्रवाल, मीनू गुप्ता, ...