रामगढ़, जून 25 -- मांडू। निज प्रतिनिधि कृषि विज्ञान केंद्र, रामगढ़ में गुरुवार को "खेत बचाओ अभियान" के तहत पैक्स प्रतिनिधियों एवं प्रगतिशील किसानों की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में 137 किसानों ने भाग लिया।मुख्य अतिथि नाबार्ड की जिला विकास प्रबंधक दीपा प्रियंका ने कहा कि मृदा, जल एवं पर्यावरण संरक्षण के बिना कृषि का सतत विकास संभव नहीं है। उन्होंने किसानों तक वैज्ञानिक कृषि तकनीकों के प्रसार में पैक्स की महत्वपूर्ण भूमिका बताई।वरिष्ठ वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. सुधांशु शेखर ने कहा कि स्वस्थ मिट्टी ही खाद्य एवं पोषण सुरक्षा का आधार है। वहीं वैज्ञानिकों ने मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, जल संरक्षण, फसल विविधीकरण एवं जलवायु-अनुकूल खेती की जानकारी दी। अंत में किसानों को केवीके की विभिन्न प्रदर्शन इकाइयों का भ्रमण कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...