रांची, सितम्बर 11 -- खूंटी, संवाददाता। पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, अड़की में शुक्रवार को आत्मा, खूंटी एवं कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) के संयुक्त तत्वावधान में मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली के प्रायोजन में हुआ। कार्यक्रम में केवीके खूंटी के डॉ. प्रदीप कुमार ने छात्राओं को मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन की विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मिट्टी के स्वास्थ्य और फसल उत्पादकता में सुधार के लिए मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का संतुलित उपयोग जरूरी है। जैविक खेती पर जोर देते हुए डॉ. प्रदीप ने बताया कि जैविक पदार्थों के उपयोग से मिट्टी के पीएच मान, जैविक पदार्थों की मात्रा और मृदा संरचना में सुधार क...