गंगापार, फरवरी 23 -- पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र अधिकारियों की समीक्षा बैठक में टिकाऊ और समृद्ध कृषि पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ महाप्रबंधक (विपणन) संजय कुलश्रेष्ठ ने कहा कि देश में कृषि की दशा और दिशा बदलने के लिए सभी को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने मिट्टी के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए जीवांश कार्बन बढ़ाने, कार्बनिक व हरी खाद तथा जैव उर्वरकों के संतुलित प्रयोग पर बल दिया। उन्होंने किसानों को मृदा परीक्षण एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर उर्वरक उपयोग के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया, ताकि उत्पादन टिकाऊ और लाभकारी बन सके। नैनो उर्वरकों को पर्यावरण हितैषी और लागत कम करने वाला बताते हुए इनके व्यापक प्रसार की आवश्यकता बताई गई। बैठक में इफको...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.