मृदा बचाने को भाकियू अ ने छेड़ा अभियान, जल्द सीडीओ बनाएंगे कार्ययोजना
बिजनौर, मई 28 -- बिजनौर। जिले की मृदा में जैविक कार्बन, सल्फर और जिंक जैसे आवश्यक तत्वों की लगातार कमी बढ़ती जा रही है जो चिंता का विषय है। भाकियू अराजनीतिक ने मृदा को बंजर होने से बचाने के लिए अभियान छेड़ दिया है। किसान नेता दिगम्बर सिंह ने सीडीओ रणविजय सिंह को मृदा की वास्तविक स्थिति से रुबरू कराया। सीडीओ रणविजय सिंह ने इस विषय को गम्भीरता से लेते हुए जिला स्तर पर कार्य योजना बनाकर प्रभावी तरीके से काम करने का आश्वासन दिया है। बिजनौर में मृदा की बिगड़ती सेहत पर भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक ने चिंता जताई है। हाल ही में जिले भर में मृदा के लिए 22,000 नमूनों में से केवल 35 नमूनों में ही ऑर्गेनिक कार्बन की मात्रा संतोषजनक मिली है। भाकियू अराजनीतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगम्बर सिंह ने जिले के सीडीओ रणविजय सिंह से घंटों इस विषय पर चर्चा करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.