मैनपुरी, जून 11 -- कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा विकासखंड करहल क्षेत्र के ग्राम असरोही में खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग, फसल विविधीकरण, जल संरक्षण तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. प्रणवीर सिंह ने किसानों को बताया कि लगातार असंतुलित रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से मृदा की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है। उन्होंने मृदा परीक्षण आधारित पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने, हरी खाद, जैव उर्वरकों एवं फसल अवशेषों के समुचित प्रबंधन पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- मृदा परीक्षण कराएं, हरी खाद का करें प्रयोग उद्यानिकी वैज्ञानिक डॉ. अंकित सिंह भदौरिया ने किसानों को उर्वरकों के ...