बागपत, मई 14 -- प्रभारी उप कृषि निदेशक बाल गोविंद यादव ने कहा कि वर्तमान समय में कृषि को लाभकारी, टिकाऊ एवं वैज्ञानिक बनाने के लिए मृदा परीक्षण अत्यंत आवश्यक हो गया है। लगातार असंतुलित उर्वरकों के प्रयोग, फसल चक्र में कमी तथा भूमि से अधिक उत्पादन लेने के कारण मिट्टी में आवश्यक पोषक तत्वों की मात्रा निरंतर घट रही है, जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति प्रभावित हो रही है। उन्होंने किसानों से अपील की मृदा परीक्षण जरूर कराए। मृदा परीक्षण से जरूरी पोषक तत्वों का पता चल जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...