पलामू, दिसम्बर 5 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। विश्व मृदा दिवस के अवसर पर चैनपुर प्रखंड के भड़गावां पंचायत के हमीरपुर गांव में किसानों को मृदा स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। नाबार्ड प्रबंधक राज कमल ने कहा कि जैसे स्वस्थ मां से स्वस्थ शिशु का जन्म होता है, उसी प्रकार खेती के लिए मृदा का स्वस्थ होना बेहद जरूरी है। किसानों को मृदा जांच, मिट्टी नमूना, बीज उपचार, बीजामृत, जीवामृत सहित आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग पर विस्तार से बताया। राज कमल ने कहा कि आज खेती की लागत बढ़ गई है, ऐसे में तकनीकी खेती अपनाकर ही लाभ सुनिश्चित किया जा सकता है। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनमें पीडीएमएस, केसीसी और ई-केवाईसी जैसी योजनाएं किसानों के लिए बेहद लाभकारी हैं। कार्यक्रम का संचालन कृषि तकनीकी प्रबंधन की प्रियंका कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.