बगहा, जुलाई 10 -- बगहा। अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में शुक्रवार को प्रसव के दौरान मृत शिशु के जन्म के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित परिजनों ने लेबर रूम में घुसकर तोड़फोड़ की, जिससे लैपटॉप, टेबल समेत अन्य सरकारी सामान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। तोड़फोड़ और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में डॉक्टरों व अन्य चिकित्सा कर्मियों ने करीब एक घंटे तक कार्य का बहिष्कार किया, जिससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। यह भी पढ़ें- अवैध अस्पताल में ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, हंगामाघटना का प्रकरण जानकारी के अनुसार चौतरवा निवासी रितेश कुमार की पत्नी ज्योति देवी जिसका मयका नगर थाना क्षेत्र के चखनी गांव में है। शुक्रवा को प्रसाव पीडा के दौरान अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया था। महिला क...