मृत युवक के परिजनों से मिले विधायक
छपरा, जुलाई 12 -- तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के भटगाई गांव के युवक इमरान की केरल में भूस्लखन में हुई मौत की सूचना पाकर विधायक व पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार सिंह मंटू ने रविवार को परिजनों से भेंट की व ढांढस बंधाया। विधायक ने पिता अलाउद्दीन एवं माता ऐनू निशा व परिजनो से मिलकर सांत्वना दी। आश्रितों को बिहार सरकार से सहायता दिलाने की आश्वासन दिया। मौके पर जदयू के पंचायती राज प्रकोष्ठ के महासचिव सह मुखिया सुशील कुमार सिंह,मुखिया ओमप्रकाश राम,पूर्व सरपंच सुनील तिवारी अन्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Chapra News: भूस्खलन में मृत युवक का शव आने पर मातम यह भी पढ़ें- Siwan News दुबई से युवक का शव घर आने पर छाया मातम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.