रुद्रपुर, अप्रैल 7 -- खटीमा। खटीमा के ग्राम बग्घा 54 में विगत दिनों बाघ के हमले में मारी गई गोपुली देवी के परिजनों को तीन लाख का चेक सौंपा गया। पीड़ित परिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या ने मंगलवार को तीन लाख की मुआवजा राशि का चेक सौंपा। मौर्य ने बताया कि सात लाख रुपये अभी और दिए जाने हैं। इस दौरान सुरई वन रेंज के रेंजर राजेंद्र मनराल व ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...