लखनऊ, अप्रैल 9 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। मृत महिला के बैंक खाते से 10 लाख रुपये निकाल लिए गए। दिवंगत महिला के देवर यतेंद्र कुमार पंत ने भाभी के घर पर काम करने वाले ड्राइवर और स्वास्थ्य भवन स्थित इंडियन बैंक की शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों पर जालसाजी का आरोप लगाया है।इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक यतेंद्र कुमार पंत राजेंद्र नगर में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी भाभी गीता पंत का खाता स्वास्थ्य भवन स्थित इंडियन बैंक की शाखा में खाता था। छह मई 2021 को भाभी गीता पंत की मृत्यु हो गई थी। उसके पहले भाई का भी स्वर्गवास हो चुका है। दोनों की मृत्यु के बाद चालक पवन ने संपत्ति हड़प ली। इस संबंध में आठ मई 2022 को पारा थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। इसके बाद उन्होंने 30 मई को बैंक के शाखा प्रबंधक को पत्र देकर भाभी का ...