भदोही, अप्रैल 22 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों के हाइवे पर दुर्घटना का कारण मृत मवेशी बन रहे हैं। हादसों में उनकी मौत के बाद शवों को संबंधित हटाने की जहमत नहीं करते। इसके कारण बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता। उधर, शव से उठने वाली दुर्गन्ध के कारण आसपास के लोगों का जीना दुश्वार है। जिसे लेकर उनमें रोष है। इन दिनों जीटी रोड पर गर्मी के कारण प्यासे एवं भूखे आवारा मवेशी दिन एवं रात को टहलते हुए नजर आते हैं। तेज रफ्तार वाहनों की जद में आने के कारण उनकी जान चली जाती है। उसके बाद शव सड़क पर ही कई दिनों तक पड़ा रहता है। थाना क्षेत्र के झिलियापुल के पास शवों को लाकर फेंक दिया जाता है। सड़क के किनारे फेंक देने से उसके दुर्गंध से जहां राहगीर परेशान हो जाते हैं। वही, आस-पास के रहवासी का जीना मुहाल हो जाता है। इनक...