पलामू, मार्च 23 -- मेदिनीनगर। झारखंड क्रांति मंच के केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने तुकबेरा गांव निवासी बिजली मिस्त्री नागेन्द्र पासवान की गाड़ी गांव में बिजली फाल्ट ठीक करते समय पोल से गिरकर हुई मौत के लिए मां वैष्णवी कंस्ट्रक्शन कंपनी जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा विभाग के संविदा कर्मचारी हमेशा खतरों से खेलकर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करते आ रहे हैं। बिना बिजली रोधी दास्तानें व आवश्यक सुरक्षा मानकों के बिजली खम्भे पर चढ़कर मरम्मत कार्य कराए जाने से जोखिम बढ़ गया है। उन्होंने संविदा पर काम कर रहे कुशल कर्मचारियों के सम्मानजनक वेतन, ग्रेच्युटी, पेंशन व बीमा सुनिश्चित करने की मांग करते हुए उपायुक्त से मृत बिजली मिस्त्री नागेन्द्र पासवान के आश्रितों को 50 लाख रुपए मुआवजा ,एक आश्रित को नौकरी, दोनों बच्चों को मुफ्त शिक्षा व...