बांका, मार्च 30 -- बेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधि स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार की सुबह गिध्धा गांव की प्रसव पीड़िता सविता कुमारी(25) की मृत बच्चे को जन्म देने के बाद हालत बिगड़ गई और अस्पताल से अन्यत्र ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में मृतका का शव रखकर हंगामा किया। इस संबंध में मृतका सविता कुमारी की मां अनिता देवी ने थाना में आवेदन देकर कहा है की उसने रविवार को अपनी बेटी को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराई लेकिन प्रभारी चिकित्सक डा अनिल कुमार सिंह की लापरवाही से जच्चा बच्चा दोनों की मौत हो गई। अनिता देवी ने प्रभारी चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग किया है। इधर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा अनिल कुमार सिंह ने फोन पर बताया की उनका संडे होने के कारण ऑफ डे था। जिस कारण अस्पताल में नहीं थे। प्र...