कौशाम्बी, मई 19 -- सरायअकिल क्षेत्र के भकंदा गांव में मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए बंदर का ग्रामीणों ने विधि पूर्वक अंतिम संस्कार किया। बाकायदा गाजे-बाजे और जयकारों के बीच अंतिम यात्रा निकाली गई। भकंदा गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के पीछे नीम के पेड़ पर मंगलवार सुबह एक बंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत लटका मिला। ग्रामीणों के अनुसार, यह बंदर लंबे समय से गांव में रह रहा था और लोगों के बीच काफी घुल-मिल गया था। गांव वालों ने मामले की जानकारी ग्राम प्रधान अवधेश सिंह को दी। इसके बाद पूरे विधि-विधान एवं रीति-रिवाज के साथ उसके अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हुई। गांव में बंदर की अंतिम यात्रा बाजे-गाजे और जयकारों के साथ निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर बंदर के श...