लखीसराय, अप्रैल 8 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद और प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के मृत पेंशनधारियों की सूची दो दिनों के अंदर भेजने का निर्देश दिया गया है। यह निर्देश प्रखंड विकास पदधिकारी मंजुल मनोहर मधुप ने विकास मित्रों और पंचायत सचिवों को दिया है। जीवित प्रमाण पत्र प्रखंड कार्यालय में उपलब्ध नहीं कराने पर अप्रैल माह से सरकार के द्वारा पेंशन की राशि उपलब्ध नहीं कराई जा सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...