गाज़ियाबाद, फरवरी 27 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात नए बस अड्डे के पास संदिग्ध हालात में खून टपकते हुए जा रहे छोटे मालवाहक वाहन को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। वाहन से मृत पशुओं का करीब एक हजार किलो मांस बरामद होने का दावा किया गया है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रहीसपुर के रहने वाले सुमित शर्मा ने नगर कोतवाली में दी शिकायत में बताया कि 26 फरवरी की रात करीब पौने नौ बजे वह अपने दोस्त पवन तोमर और धीरज के साथ दिल्ली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनके आगे चल रहे छोटा हाथी से खून टपकता दिखाई दिया। साईं उपवन के पास वाहन को रुकवाया गया। वाहन चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम जावेद निवासी सुंदर नगरी दिल्ली बताया। तलाशी लेने मांस मिला। इसका वजन करीब एक हजार किलो था। पूछताछ में चालक ने ब...