मृत पंचायत सचिवों को ले समाहरणालय परिसर में शोक सभा आयोजित
बोकारो, मई 10 -- बोकारो, प्रतिनिधि। नावाडीह प्रखंड में कार्यरत पंचायत सचिव सुजीत ठाकुर व रंजीत कुमार के आकस्मिक निधन पर शनिवार को समाहरणालय में शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा में उपायुक्त अजय नाथ झा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। शोक सभा में उपस्थित पदाधिकारियों व कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उपायुक्त ने दिवंगत दोनों कर्मियों के पावना को बिना विलंब पंचायती राज व स्थापना शाखा को समन्वय बनाकर निष्पादन का निर्देश दिया। उल्लेखनीय हो कि शुक्रवार को डुमरी प्रखंड क्षेत्र के इसरी बाजार में सड़क दुर्घटना में दोनों पंचायत सचिवों की मृत्यु हो गई थी। मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो. सफीम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.