हमीरपुर, अगस्त 17 -- हमीरपुर, संवाददाता। समय पूर्व मृत नवजात को जन्म देने के बाद आशा कार्यकर्ता की हालत बिगड़ गई। देर रात उसे कानपुर के लिए रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से मृतका के घर कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। शहर के कजियाना मोहल्ला निवासी 32 वर्षीय रोशनी पत्नी राजकुमार स्वास्थ्य विभाग में कई सालों से आशा कार्यकर्ता की हैसियत से काम कर रही है। रोशनी सात माह के गर्भ से थी। ससुर श्रीराम निषाद ने बताया कि 14 अगस्त को रोशनी के पेट में दर्द उठा। जिसके बाद उसे उसे रानी लक्ष्मीबाई पार्क के पास स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जहां समय पूर्व प्रसव होने की संभावना जताई गई। रविवार की रात रोशनी ने मृत बच्चे को जन्म दिया। इसके कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लि...