रांची, मार्च 17 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। बुढ़मू प्रखंड के भांटबोडया गांव निवासी उपेंद्र गिरि और सुनील महतो का अंतिम संस्कार मंगलवार को गमगीन माहौल में किया गया। दोनों मजदूरों की सोमवार को रांची के कांके रोड स्थित प्रेमसंस मोटर के सामने निर्माणाधीन अपार्टमेंट में काम करने के दौरान मिट्टी और दीवार गिरने से मौत हो गई थी। इस हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश राम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने निर्माण कार्य कर रही मीनू इनहैन्स डेवलपर्स कंपनी के प्रतिनिधियों से वार्ता की। बातचीत के दौरान मृतकों के परिवारों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए कंपनी की ओर से सहायता राशि देने पर सहमति बनी। मंगलवार को कमलेश राम, कंपनी के प्रतिनिधि अमित कुमार भरतिया तथा भाजपा नेता गोपाल महतो ने दोनों प...