सीवान, मई 28 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। उन्नाव सड़क हादसे में मृत दरोगा राम चरण राम के परिजनों से स्थानीय विधायक हेमनारायण साह ने मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। विधायक ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वे पूरी तरह परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि दरोगा राम चरण राम एक कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार पुलिस पदाधिकारी थे, जिनकी असमय मृत्यु पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। विधायक ने परिवार को हर संभव प्रशासनिक सहायता दिलाने का भरोसा देते हुए संबंधित अधिकारियों से भी बात करने की बात कही। मुलाकात के दौरान विधायक ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परिवारजनों को धैर्य बनाए रखने की अपील की। यह भी पढ़ें- मृत दरोगा के परिजनों से मिले विधायक हेमनारायण साह विधायक के पहुंचने पर गांव में शोक का माहौल बना...