बोकारो, जून 10 -- चंद्रपुरा। डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल पावर प्लांट में कार्यरत ठेका मजदूर स्व सीताराम महतो एवं ईश्वर दास के शव का अंतिम संस्कार मंगलवार को कर दिया गया। जिसमें सीटीपीएस के ठेका मजदूरों ने भी भाग लिया। दोनों का शव डीवीसी अस्पताल की मर्चरी में पड़ा हुआ था। डीवीसी के स्थानीय प्रबंधन ने सोमवार को किए गए गेट जाम आंदोलन के बाद रात में दोनों के आश्रितों को गेट पास जारी किया। संबंधित ठेकेदार ने भी श्राद्धकर्म के लिए राशि देने का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...