गाज़ियाबाद, फरवरी 16 -- लोनी, संवाददाता। लोनी थाना पुलिस ने रविवार को मीट लेकर दिल्ली जा रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नमूना लिया और बाकी मीट को जमीन के नीचे दबा दिया। बताया गया कि पहले से ही मृत पुशओं का मांस बेचने दिल्ली जा रहे थे। रहीस पुर में रहने वाले सुमित शर्मा ने बताया कि रविवार को वह दोस्त संजय और पवन के साथ टीला मोड़ से दिल्ली की ओर जा रहे थे। उन्होंने देखा कि रोड पर एसयूवी कार में लगी ट्रॉली से खून रिस रहा था। उन्होंने पीछा कर एसयूवी कार को श्याम इंडस्ट्रियल एरिया के पास रोक लिया। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ट्रॉली में करीब दो किलो मांस प्लास्टिक के बोरे में भरा हुआ था। आरोपियों की पहचान लोनी के ही सिकरानी के रहने वाले अजय और सोनू के रूप में हुई, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियो...