गोंडा, जनवरी 2 -- यूपी के गोंडा जिले में तुरकौली गांव निवासी एक युवक को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद जब परिजन शव लेकर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उसकी सांसें चलने लगीं। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने युवक को जीवित बताते हुए भर्ती कर लिया। थाना क्षेत्र के तुरकौली गांव निवासी उमेश निषाद सोमवार की सायं गांव के ही राजकुमार यादव के साथ बाइक से कटरा शिवदयालगंज से घर लौट रहे थे। बालापुर गांव के पास बेकाबू वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान बुधवार को राजकुमार यादव की मौत हो गई। परिजन शव को गांव लाकर दाह-संस्कार कर चुके हैं। वहीं गंभीर रूप से घायल उमेश निषाद का इलाज उसी अस्पताल में चल रहा था। गुरुवार की स...