हमीरपुर, दिसम्बर 30 -- राठ। सरकारी कामकाज में लापरवाही बरतने पर ग्राम विकास अधिकारी को जिला विकास अधिकारी ने जांच रिपोर्ट के बाद निलंबित कर दिया है। भीषण सर्दी को देखते हुए सरकार गोवंशों के बचाव के लिए विभिन्न योजनाएं चल रही है। गोहांड विकासखंड के मसगवां गांव की गोशाला में सोमवार को दो गोवंशों की मौत हो गई थी। स्थानीय अधिकारियों द्वारा मृत गोवंश के शवों को समय से निस्तारण न करने के कारण कुत्ते नोच खा रहे थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। गोवंश के शवों को नोंचे जाने के वीडियो को संज्ञान में लेते हुए जिला विकास अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने ग्राम विकास अधिकारी दीपक कुमार को निलंबित कर दिया है। मृत गायों के शवों का समय से निस्तारण न करने के अलावा इनके ऊपर बिना सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.