अलीगढ़, अप्रैल 6 -- अतरौली, संवाददाता। रेलवे लाइन के निकट 100 मीटर की दूरी पर 24 घंटों से से अधिक समय तक मृत गाय पड़ी रहने पर हिन्दूवादी संगठनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। आरोप है कि गोशाला की गोवंशों का रखरखाव ठीक ढंग से नहीं हो रहा है। जिससे आये दिन गो वंश मर रहे हैं। 80 मीटर की दूरी पर हरजीपुरा गांव में कई सालों से गौशाला बनी हुई है, जिसमें हर प्रतिदिन 80 से 90 गौ माता, बछड़े आदि पशुओं का पूरी तरह से पालन पोषण होता आ रहा है लेकिन कुछ दिनों से पशुओं की ठीक से देख भाल नही हो पा रही है। हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं द्वारा गौशाला का परीक्षण किया और यह हादसा बताते हुए, गौशाला के कुछ मीटर दूरी पर मृतक गौ वंश को कुत्ते व पक्षी नोच- नोच कर खा रहे हैं और आपको यह पता ही नहीं | यह सूचना शनिवार के दिन हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं को पता चलने के प...