बोकारो, जनवरी 15 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो मृत कर्मचारी आश्रित संघ की साप्ताहिक बैठक बुधवार को टूटैंक गार्डेन में हुई। जिसकी अध्यक्षता सन्नी देवल ने की। संचालन शम्भू कुमार ने किया। वक्ताओं ने कहा बीएसएल की ओर से अप्रेंटिस के तहत आश्रितों ने सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद भी युवा सभी बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। बीएसएल की ओर से दिए गए प्रशिक्षण के अवसर से कुशल कामगार बनना चाहते हैं। लेकिन बीएसएल प्रबंधन आश्रितों की नियुक्ति को लेकर गंभीर नहीं है, उन्हें अवसर नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा प्रशिक्षण दिलाने के बावजूद कार्य करने का अवसर नहीं देना अन्याय है,जिसे बरदाश्त नहीं किया जाएगा। इसके पहले आश्रितों को अप्रैटिस प्रशिक्षण के बाद बीएसएल प्लांट में स्थाईकरण किया गया है, लेकिन बचे हुए आश्रितों को अवसर नहीं दिया जा रहा है। जिससे...