कुशीनगर, अक्टूबर 1 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कसया के एक अधिवक्ता ने दिवंगत पिता के नाम और कथित जाली हस्ताक्षर से कूटरचित वकालतनामा न्यायालय में दाखिल कर एकपक्षीय निर्णय हासिल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महामंत्री को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराने, आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और कठोर कार्रवाई की मांग की है।

बातचीत की आवश्यकता अधिवक्ता अनूप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उनके पिता स्व. गौरीशंकर त्रिपाठी बार काउंसिल में पंजीकृत वरिष्ठ अधिवक्ता थे। उन्होंने 53 वर्षों तक विधि व्यवसाय किया। कोविड संक्रमण के दौरान तीन मई 2021 को उनका निधन हो गया। उनका दावा है कि कुशीनगर में गौरीशंकर त्रिपाठी नाम से उनके पिता ही पंजीकृत अधिवक्ता थे और उनके नाम का कोई दूसरा अधिवक्ता नहीं था। उ...