रुद्रपुर, दिसम्बर 19 -- रुद्रपुर। ओमेक्स रुद्रपुर निवासी श्रीराम अरोड़ा के निधन के उपरांत उनके पुत्र तरुण अरोड़ा द्वारा नेत्रदान की सहमति प्रदान कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। इस मानवीय निर्णय से दो दृष्टिहीन व्यक्तियों के जीवन में रोशनी आने का मार्ग प्रशस्त हुआ। नेत्रदान की प्रक्रिया राकेश दुनेजा, प्रीतपाल सिंह एवं उपस्थित परिजनों के सहयोग से संपन्न हुई। रुद्रपुर महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन एसके मित्तल की उपस्थिति तथा डॉ. एलएम उप्रेती के निर्देशन में आई टेक्नीशियन मनीष रावत द्वारा विधिवत रूप से नेत्रदान कराया गया। यहां महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टियों ने राकेश दुनेजा, भारत विकास परिषद एवं 'सोचो डिफरेंट' संस्था के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.