रांची, अप्रैल 23 -- कांके, प्रतिनिधि। कांके प्रखंड के दक्षिणी पंचायत में पदस्थापित पंचायत सचिव चंदा कुमारी के खिलाफ गुरुवार को उपायुक्त, विधायक सुरेश कुमार बैठा, बीडीओ विजय कुमार, प्रमुख सोमनाथ मुंडा और उपप्रमुख अंजय बैठा से तौकीर अहमद ने शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। तौकीर अहमद ने बताया कि वह पिछले चार माह से प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी मां का मृत्यु प्रमाण पत्र अब तक नहीं बन पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनसे बार-बार अनावश्यक कागजातों की मांग की जा रही है, जिससे उन्हें मानसिक रूप से परेशानी हो रही है। उन्होंने मामले की जांच कर पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई करने और जल्द से जल्द मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में बीडीओ विजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। ए...