श्रावस्ती, जून 24 -- रतनापुर,संवाददाता। ग्राम पंचायत चद्दरखा बुजुर्ग निवासी एक महिला पांच माह से पति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रही है। लेकिन मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन पाया। ग्राम पंचायत से लेकर ब्लाक, तहसील और जिला मुख्यालय तक उसे कोरा आश्वासन देकर लौटा दिया गया। विकास खंड गिलौला के ग्राम पंचायत चद्दरखा बुजुर्ग के मजरा धोबी पुरवा निवासिनी सुग्गा देवी पत्नी परशुराम ने बताया कि उसके पति परशुराम की मृत्यु दो फरवरी 2026 को सड़क दुर्घटना में हो गई। विभिन्न योजनाओं के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र अनिवार्य है। इसे बनवाने के लिए पांच माह से ग्राम पंचायत से लेकर जिला मुख्यालय तक के चक्कर लगा रही हूं। किसी अधिकारी-कर्मचारी के पास जाती हूं तो वह एक दूसरे के पास जाने की बात कहकर टाल देते हैं। ग्राम प्रधान व सचिव ब्लाक में...