पाकुड़, अप्रैल 6 -- जिले में रविवार को ईस्टर का पर्व पारंपरिक श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर धनुष पूजा चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। सुबह से ही मसीही समुदाय के लोग नए वस्त्र धारण कर चर्च पहुँचने लगे, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। ​चर्च के रेव. सामसुन मुर्मू ने ईस्टर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज का दिन बुराई पर अच्छाई और मृत्यु पर जीवन की विजय का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि गुड फ्राइडे के तीसरे दिन प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने की खुशी में ही यह पर्व मनाया जाता है। प्रार्थना सभा के दौरान विश्व शांति और जनकल्याण के लिए विशेष दुआ मांगी गई। ​ईस्टर को लेकर चर्च को फूलों और आकर्षक लाइटों से सजाया गया था। विशेष भजनों और गीतों के माध्यम से प्रभु यीशु की महिमा का गुणगान किया गया। धार्मिक अनुष्ठानो...